एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हुई, एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई और शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 451 दर्ज किया गया। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार है।

देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता और खराब हुई, एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंचा

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई और शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 451 दर्ज किया गया। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार है।

शहर में 35 निगरानी केन्द्रों में से 32 ने वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया। कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर 470 तक पहुंच गया।

राष्ट्रीय राजधानी में अभी 'चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना' (ग्रैप) का चौथा चरण लागू है। इन उपायों में निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध तथा प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध शामिल है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए घने कोहरे की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2024 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).