देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब', अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
नयी दिल्ली, 10 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 295 दर्ज किया गया।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 ‘खराब’, 301 और 400 ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

