देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब, हवा की दिशा में बदलाव होने से हो सकता है सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता शुक्रवार को ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई लेकिन एक सरकारी एजेंसी ने कहा कि इसमें रविवार तक हवा की दिशा में बदलाव होने की उम्मीद के चलते सुधार हो सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता शुक्रवार को ‘‘खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई लेकिन एक सरकारी एजेंसी ने कहा कि इसमें रविवार तक हवा की दिशा में बदलाव होने की उम्मीद के चलते सुधार हो सकता है।

दिल्ली में शुक्रवार को हवा की गति अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही और इसकी दिशा उत्तरपश्चिम थी। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कम तापमान और हवा स्थिर रहने से सतह के नजदीक प्रदूषक जमा हो जाते हैं जिससे वायु की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में 16 सौ से ज्यादा का इजाफा.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के ‘सिस्टम आफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में रविवार तक सुधार होकर इसके ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में आने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के उत्तर और मध्य भारत में वायु संचरण को प्रभावित करने की संभावना है। दिल्ली में सतही हवा की दिशा में सोमवार तक बदलाव होने एवं उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्वी होने की संभावना है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सुशील मोदी का आरजेडी चीफ पर बड़ा हमला, कहा-लालू जेल में रहें या बाहर, उनकी चुनावी ‘ब्रांड वैल्यू’ शून्य.

सफर ने कहा, ‘‘इससे आने वाले सप्ताह में हवा की गुणवत्ता सकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है।’’

दिल्ली की 24 घंटे का औसत एक्यूआई 202 रहा जो कि बृहस्पतिवार को 208 था।

वायु गुणवत्ता 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ मानी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\