एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और हवा की अनुकूल स्थिति के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी से सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गई।

देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, 29 नवंबर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और हवा की अनुकूल स्थिति के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी से सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गई।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर 258 दर्ज किया गया जो मंगलवार को सुबह आठ बजे 365 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ तथा 450 से ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ माना जाता है।

न्यूतनम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत बारिश 7.2 मिलीमीटर दर्ज की गई जबकि दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 96 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन के दौरान बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग में एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को हवा की गति में सुधार देखा गया जिससे प्रदूषक कणों के छंटने में मदद मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).