देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक सप्ताह के बाद फिर बिगड़ी, एक्यूआई 300 से पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को भी गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई 302 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। इस महीने की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई थी।
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को भी गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई 302 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। इस महीने की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई थी।
इससे पहले 30 नवंबर को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी और एक्यूआई 346 रहा था।
रविवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 233 (खराब श्रेणी) की तुलना में गिरावट दर्शाता है।
शहर के 38 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 23 में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शनिवार को केवल दो केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई थी।
इस बीच समीर ऐप के अनुसार, 13 केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ जबकि बाकी में ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।
दिसंबर की शुरुआत में, वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ था, ‘बहुत खराब’ से सुधरकर ‘खराब’ और फिर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई थी।
लेकिन रविवार को वायु गुणवत्ता तेजी से बिगड़ते हुए ‘मध्यम’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है, लेकिन मंगलवार को यह गिरकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

