देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी के नजदीक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर बुधवार को “बेहद खराब” श्रेणी के आसपास दर्ज किया गया और गाजियाबाद तथा ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में रहा।
नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर बुधवार को “बेहद खराब” श्रेणी के आसपास दर्ज किया गया और गाजियाबाद तथा ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में रहा।
शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 381 था।
चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार को 367, सोमवार को 318 और रविवार को 268 था।
गाजियाबाद में एक्यूआई 430 और ग्रेटर नोएडा में 410 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी के देवरिया में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, आरोप लगाया पुराने प्रेमी पर.
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को हवा की अधिकतम गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
आईएमडी ने कहा कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
केंद्र सरकार की ‘दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली’ के अनुसार मौसम प्रतिकूल रहने के कारण वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी के आसपास रहने की उम्मीद है।
वायु गुणवत्ता, चार और सात दिसंबर को “गंभीर” श्रेणी में जाने की आशंका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

