देश की खबरें | दिल्लीवासी गर्मी और उमस से बेहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में लोग सोमवार को भी गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे। हालांकि अगले दो या तीन दिन में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 सितम्बर राष्ट्रीय राजधानी में लोग सोमवार को भी गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे। हालांकि अगले दो या तीन दिन में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली में पिछले 12 दिनों से बारिश नहीं हुई है।

यह भी पढ़े | How to Change Mobile Number in Aadhar Card: आधार कार्ड में ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर, यहां समझें स्टेप टू स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस.

सफदरजंग वेधशाला ने पिछली बार आठ सितम्बर को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की थी।

बारिश ना होने के कारण पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है।

यह भी पढ़े | Terrorists Attack in Nowgam, Srinagar: जम्मू-कश्मीर के नौगांव में CRPF पार्टी पर आतंकी हमला, पूरे इलाके को किया गया सील.

दिल्ली में अधिकतर हिस्सों में रविवार को अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सितम्बर में दिल्ली में अभी तक 79 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

सफदरजंग वेधशाला ने इस महीने सामान्य 100.5 मिमी की तुलना में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की है।

दिल्ली में अगस्त में 237 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो पिछले सात साल में उस महीने में हुई सर्वाधिक बारिश थी।

राष्ट्रीय राजधानी में एक जून को मानसून की शुरुआत से अभी तक सामान्य 624.3 मिमी की तुलना में 576.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\