देश की खबरें | दिल्ली : जन्मदिन मनाने के लिए युवकों ने पैदल यात्री को लूटा, किशोर समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक नाबालिग समेत पांच लोगों ने जन्मदिन मनाने के लिए धन जुटाने के वास्ते एक पैदल यात्री पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन और थैला लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक नाबालिग समेत पांच लोगों ने जन्मदिन मनाने के लिए धन जुटाने के वास्ते एक पैदल यात्री पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन और थैला लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों की पहचान देव उर्फ दीपक (28), प्रिंस कुमार (18), मानव (19), दीपक (18) और एक नाबालिग के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दीपक का जन्मदिन मनाने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “उन्होंने पुलिस को बताया कि उनमें से किसी के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था और वे लूट को जल्दी से जल्दी धन इकट्ठा करने का एक आसान तरीका मानते थे। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के विस्तृत विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई, जिससे चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हुई।"
पांच जुलाई की देर रात सी.वी. रमन मार्ग पर रॉयस होटल के पास हुई लूट के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता शंकर राय ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे कुछ लोगों ने उन पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन और थैला छीनकर भाग गए।
अधिकारी ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

