एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: महिला की गला घोंटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर शव को द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: महिला की गला घोंटकर हत्या, दो गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 20 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर शव को द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हत्या की इस वारदात के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसने बताया कि बताया कि आरोपियों की पहचान जुबैर (27) और आसिफ (26) के रूप में हुई है, जिसमें से एक आसिफ का पीड़िता कोमल (22) के साथ प्रेम प्रसंग था।

पुलिस ने बताया कि आसिफ और जुबैर ने महिला के शव को पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया था।

इसने बताया कि महिला का 17 मार्च को शव बरामद किया गया जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया।

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि यह शव कोमल का था। कोमल 13 मार्च को सीमापुरी से लापता हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई और बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि कोमल एक कॉल सेंटर में काम करती थी जबकि आसिफ कैब चालक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).