देश की खबरें | दिल्ली: जामिया नगर में महिला की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर में सोमवार तड़के 40 वर्षीय एक महिला की उसके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जून दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर में सोमवार तड़के 40 वर्षीय एक महिला की उसके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, महिला उसी फ्लैट में रहती थी जिसमें उसके पति की दूसरी पत्नी भी रहती है।

पु्लिस ने बताया कि दूसरी पत्नी ने इस हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। आरोपी दूसरी पत्नी अपने तीन बेटों (14, 13 और छह वर्ष के) के साथ उसी घर में रह रही थी।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने घरेलू कलह और व्यक्तिगत असुरक्षा को हत्या करने का कारण बताया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी महिला के दो बेटों ने बताया कि झगड़ा बहुत बढ़ गया था और उन्होंने भी अपनी मां के साथ मिलकर महिला पर हमला किया था।

तड़के करीब चार बजकर 25 मिनट पर पीसीआर को कॉल आई जिसमें जामिया नगर में एक घर में संदिग्ध चोरी और संभावित हिंसा की सूचना दी गई थी। जब पुलिसकर्मी इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसकी गर्दन एवं पेट पर चाकू के वार के कई घाव थे।

पुलिस ने कहा कि घर में किसी के जबरन घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर