देश की खबरें | दिल्ली में इस साल के अंत तक 1,500 इलेक्ट्रिक बस होंगी : परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस साल के अंत तक 1,500 इलेक्ट्रिक बस होने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 30 मई दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस साल के अंत तक 1,500 इलेक्ट्रिक बस होने की उम्मीद है।

मंत्री ने सावदा घेवरा इलाके में बन रहे बस डिपो का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही।

परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को खड़ा करने के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत से यह बस डिपो बनाया जा रहा है।

बयान के मुताबिक, 7.8 एकड़ में फैले डिपो में बस को चार्ज करने की सुविधा के साथ ही करीब 200 इलेक्ट्रिक बस को खड़ा करने की क्षमता होगी।

गहलोत ने कहा, ‘‘दिल्ली में सरकार द्वारा खरीदी जा रही 1,500 इलेक्ट्रिक बस की पहली खेप जल्द ही आ जाएगी और बाकी सभी बस इस साल के अंत तक उपलब्ध होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि राजघाट, मुंडेला कलां और रोहिणी सेक्टर-37 में तीन बस डिपो में पहले से ही इलेक्ट्रिक बस की चार्जिंग और इन्हें खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\