Delhi Weather Update: दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 22 जून : राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, पिछले 24 घंटे में शहर में चार मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है. उन्होंने बताया कि, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 62 प्रतिशत रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 180 अंकों के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : जल संकट को लेकर आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

