एजेंसी न्यूज

Delhi: दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिली

दिल्ली की मंत्री आतिशी को बृहस्पतिवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. आतिशी दिल्ली में जल संकट के खिलाफ अनशन पर थीं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Delhi: दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिली
Credit -ANI

नयी दिल्ली, 27 जून : दिल्ली की मंत्री आतिशी को बृहस्पतिवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. आतिशी दिल्ली में जल संकट के खिलाफ अनशन पर थीं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आतिशी को सुबह साढे दस बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई.

आम आदमी पार्टी की नेता एवं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी थीं. अनशन कर रही आतिशी की तबीयत पांचवें दिन बिगड़ने लगी थी और उनके ब्लड शुगर का स्तर गिरने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह भी पढ़ें : सरकार दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता दे रही, सीएए के तहत नागरिकता मिलना प्रारंभ: द्रौपदी मुर्मू

उन्हें शुरुआत में अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में हालत में सुधार होने पर उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात ने बुधवार को अस्पताल में आतिशी से मुलाकात की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).