देश की खबरें | दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलजमाव होने से जगह-जगह जाम लगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव होने से शुक्रवार को यातायात जाम हो गया।
नयी दिल्ली, 23 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव होने से शुक्रवार को यातायात जाम हो गया।
दिल्ली यातायात पुलिस ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से बारिश को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने का आह्वान किया है।
उसने ट्वीट किया, ‘‘शांतिवन के हनुमान सेतु से हनुमान मंदिर कैरिजवे तक, लिबासपुर अंडरपास, महारानी बाग तैमूर नगर मोड़, सीडीआर चौक, महरौली से गुरुग्राम तक, अंधेरिया मोड़ से वसंत कुंज की तरफ, निजामुद्दीन पुल के नीचे, सिंघु बोर्डर पर पेट्रोल पंप के पास, एम बी रोड से सैनिक फार्म कैरिजवे तक जलजमाव देखा गया है।’’
उसने यात्रियों से इन मार्गों से बचने की सलाह दी है। उधर, कुछ यात्रियों ने भी सोशल मीडिया पर यातायात स्थिति साझा की।
एक यात्री ने कहा कि नांगलोई में भारी यातायात है। एक अन्य ने पुलिस से बटला हाउस से ओखला तक भारी यातायात का नियंत्रण करने का अनुरोध किया।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी और बारिश होने का अनुमान लगाया है।
दिल्ली यातायात पुलिस हेल्पलाइन ने कहा कि बृहस्पतिवार को उसे दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से यातायात जाम संबंधित 23 फोनकॉल, जलजमाव के सात और पेड़ उखड़ जाने के दो फोनकॉल मिले।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

