देश की खबरें | दिल्ली में दिन रहा सुहाना, अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत से 47 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 35 तथा 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ (179) श्रेणी में दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा‘, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

