देश की खबरें | दिल्ली: वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को बिहार दिवस के मौके पर पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात की और देश की अर्थव्यवस्था में राज्य के लोगों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया।

नयी दिल्ली, 22 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को बिहार दिवस के मौके पर पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मुलाकात की और देश की अर्थव्यवस्था में राज्य के लोगों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया।

भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, प्रेस वार्ता के दौरान एक वीडियो के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के विकास को दिखाया गया, जिसमें प्रदेश के समृद्ध इतिहास और प्रगति पर प्रकाश डाला गया।

सचदेवा ने कहा कि बिहार और पूर्वांचल के लोग दिल्ली और उसके बाहर विभिन्न उद्योगों व व्यवसायों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि कई प्रमुख स्टार्टअप और उद्यम बिहार के लोगों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जिनका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रभाव वैश्विक स्तर पर फैला हुआ है।

भाजपा नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार भारत के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में से एक बनने की राह पर है।

वहीं जायसवाल ने कहा कि बिहार के लोगों के योगदान को सम्मानित करने के लिए 27 राज्यों में 76 स्थानों पर बिहार दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और बिहार के मंत्रियों की भागीदारी है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपने समर्पण व मूल्यों के माध्यम से बिहार की प्रतिष्ठा को बनाए रखा हुआ है।

जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन पर भी प्रकाश डाला और विपक्षी गठबंधन पर देश को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बिहार ‘लालटेन युग’ से निकलकर बिजली के युग में पहुंच गया है, जहां मामूली तौर पर बिजली कटौती का भी तुरंत समाधान किया जाता है।

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य का विकास तीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों और मोदी द्वारा घोषित नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्निर्माण में परिलक्षित होता है।

उन्होंने बिहार के विकास के प्रति आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा करती है, उसी तरह भाजपा क्षेत्रीय और ई विभाजन का विरोध करते हुए राष्ट्र की विरासत व संस्कृति को सुरक्षित रखने तथा उन्हें मजबूत बनाने के लिए काम करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर