दिल्ली हिंसाः अदालत ने जले हुए शव का शीघ्रता से डीएनए परीक्षण करने को कहा

न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे 18 अप्रैल तक डीएनए परीक्षण का नतीजा पीड़ित के परिवार को बताएं।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल, दिल्ली उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में कथित रूप से गोली मारकर जला दिए गए व्यक्ति की डीएनए जांच तेजी से करें ताकि उसकी पहचान की पुष्टि हो सके।

न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे 18 अप्रैल तक डीएनए परीक्षण का नतीजा पीड़ित के परिवार को बताएं।

अदालत शिव विहार निवासी 58 वर्षीय अनवर कस्सार की बेटी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। कस्सार की बेटी ने याचिका में कहा है कि 23 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान उनके पिता को गोली मारी गई थी और फिर जला दिया गया था।

उन्होंने एक याचिका में कहा कि उन्होंने अपने पिता के शव की पहचान की थी, लेकिन जले हुए शव से। इसलिए शव की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए से मिलान होना चाहिए और डीएनए परीक्षण अबतक नहीं किया गया है।

उन्होंने अदालत से अधिकारियों को शीघ्रता से डीएनए परीक्षण कराने और समयबद्घ तरीके से नतीजे देने के लिए निर्देश देने की मांग की थी।

दिल्ली सरकार के वकील ने याची को बताया कि 16 अप्रैल तक उस शव का डीएनए परीक्षण कर लिया जाएगा जिसकी उन्होंने पहचान की थी।

फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून, 2019 (सीएए) समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\