एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होगा। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होगा

नयी दिल्ली, दो जनवरी दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होगा। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा का सत्र शुरू होगा और दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़ा एक विधेयक सदन में पेश होने की संभावना है।

दिल्ली विधानसभा के एक बुलेटिन में पिछले महीने कहा गया था कि सत्र तीन और चार जनवरी को दो दिन का होगा।

इसमें कहा गया था कि कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन, सदन की बैठक की अवधि को बढ़ाया जा सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि कोविड मामलों की बढ़ती संख्या के कारण, विधायकों और अधिकारियों को फेस मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

सत्र में एक प्रश्नकाल होगा और सदस्य विशेष उल्लेख के तहत महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा सकेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने कहा कि सत्र के दौरान, विपक्षी दल भाजपा आबकारी नीति, बढ़ते कोविड मामलों और सार्वजनिक परिवहन की स्थिति के मुद्दों पर आप सरकार को घेरेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोविड मामलों में वृद्धि, नई शराब नीति, सार्वजनिक परिवहन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2022 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).