देश की खबरें | दिल्ली: भीषण आग लगने से दो वाहन जलकर खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रक मार्केट के पीछे कूड़ा फेंकने वाली जगह पर मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम दो वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रक मार्केट के पीछे कूड़ा फेंकने वाली जगह पर मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम दो वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें अपराह्न 3.46 बजे आग लगने की सूचना मिली। हमने तुरंत दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन शीतलन अभियान अभी भी जारी है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।’’

अधिकारी ने बताया कि उस बड़े क्षेत्र में आग लगी थी, जहां विभिन्न कारखानों से निकलने वाला अपशिष्ट पदार्थ प्रतिदिन फेंका जाता है।

उन्होंने बताया, ‘‘मौके पर मौजूद दमकलकर्मियों ने हमें बताया कि आग लगने से दो वाहन जलकर राख हो गए। हमने पुलिस को सूचित कर दिया है और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।’’

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में घटनास्थल से धुएं का काला घना गुबार उठता हुआ नजर आ रहा है। पश्चिम विहार पुलिस थाने की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड