एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: यमुना नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में यमुना नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए दो किशोर डूब गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: यमुना नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

नयी दिल्ली, 12 जुलाई दिल्ली में यमुना नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए दो किशोर डूब गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अलीपुर निवासी देव (17) और शिवम (17) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अलीपुर थाने में यमुना नदी में किशोरों के डूबने के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम दहिसरा सीमा के पास मौके पर पहुंची तो पता चला कि चार किशोर तैरने के लिए यमुना नदी में गए थे।

उन्होंने बताया कि देव, शिवम, गोपाल और कुणाल तैर रहे थे तभी देव और शिवम गहरे पानी में चले गए और कुछ देर बाद लापता हो गए।

उन्होंने कहा, "अन्य दो लड़कों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर उन्हें खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। देव और शिवम के शवों की तलाश के लिए आठ गोताखोरों और अग्निशमन दल की एक टीम को तैनात किया गया था।"

पुलिस के अनुसार दोनों के शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 12:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).