एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : हथियारों के प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हथियारों के प्रशिक्षण के लिए कथित तौर पर पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे दो लोगों को दिल्ली में लाल किले के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली : हथियारों के प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 25 फरवरी हथियारों के प्रशिक्षण के लिए कथित तौर पर पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे दो लोगों को दिल्ली में लाल किले के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के रहने वाले 21 वर्षीय खालिद मुबारक खान और तमिलनाडु के रहने वाले 26 वर्षीय अब्दुल्ला उर्फ ​​अब्दुर रहमान के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों को पाकिस्तान में बैठे आका द्वारा सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी बनाया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्ति अवैध रूप से सीमा पार करने के तरीकों पर अपने आका से निर्देश प्राप्त कर रहे थे। उनके कब्जे से दो पिस्तौल, 10 कारतूस, एक चाकू तथा एक तार कटर बरामद किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक जानकारी के आधार पर गिरफ्तारियां कीं। जानकारी में बताया गया था कि कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में बैठे आकाओं द्वारा कट्टरपंथी बनाया जा रहा है और उन्हें भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने से पहले पाकिस्तान में हथियार प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को सूचना मिली थी कि कुछ कट्टरपंथी व्यक्ति किसी अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए मुंबई के रास्ते दिल्ली आएंगे और आगे अपने पाकिस्तान में बैठे आका की मदद से आतंकवादी प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, ये लोग अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और इन्हें लाल किले के पीछे रिंग रोड के पास पहुंचना था।

पुलिस ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद 15 फरवरी को शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि किसी भी आतंकी हमले की साजिश रचने में आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).