देश की खबरें | दिल्ली: मोबाइल फोन चोरी और अवैध लेनदेन के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने और करीब 1.4 लाख रुपये के अवैध लेनदेन के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी दिल्ली पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने और करीब 1.4 लाख रुपये के अवैध लेनदेन के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सचिन शर्मा ने बताया, "पिछले साल 23 नवंबर को मुंडका के एक निवासी ने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। फोन चोरी के तुरंत बाद उनके खाते से 1.4 लाख रुपये के अनधिकृत यूपीआई लेनदेन किए गये।"

इस मामले में साइबर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी को टीम ने अनधिकृत लेनदेन से जुड़े बैंक खातों का पता लगाया और दो संदिग्धों मनीष (21) और निशांत (20) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी एक अन्य व्यक्ति के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी मोबाइल फोन की चोरी करते थे और उसके बाद उन्हें उस व्यक्ति को सौंपते थे, जो यूपीआई लेनदेन करता था।

अधिकारी ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Aligarh Plane Emergency Landing: अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; VIDEO

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Preview: आज ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच 'महा' मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स