एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: बंदूक के बल पर बुजुर्ग से 25 लाख रुपये लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के केशवपुरम इलाके में ऑटोरिक्शा सवार बुजुर्ग से दिन दहाड़े बंदूक के बल पर 25 लाख रुपये लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: बंदूक के बल पर बुजुर्ग से 25 लाख रुपये लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 20 जून दिल्ली के केशवपुरम इलाके में ऑटोरिक्शा सवार बुजुर्ग से दिन दहाड़े बंदूक के बल पर 25 लाख रुपये लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान योगेश कुमार उर्फ कालू (33) और मुकेश कुमार उर्फ शनिचर (40) के रूप में हुई, जिन्होंने कथित तौर पर लूटे गए रुपये का उपयोग बीमा पॉलिसी का प्रीमियम और ऋण भुगतान में किया था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, ‘‘लूट की यह घटना पांच जून को उस समय हुई जब शिकायतकर्ता सुनील कुमार (62) अपने एक कर्मचारी के साथ व्यापारिक उद्देश्य से 25 लाख रुपये नकद लेकर चांदनी चौक जा रहे थे।’’

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि इंद्रलोक के समीप लाल बत्ती पर एक आरोपी ऑटोरिक्शा में घुस आया और पिस्तौल के बल पर सुनील से रुपये से भरा बैग बैग छीन लिया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इसके बाद आरोपी अपने साथी द्वारा चलाई जा रही लाल रंग की स्कूटर पर सवार होकर भाग गया।’’

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान सुनील ने स्पष्ट किया कि सदमे के कारण उसने अपने शुरुआती बयान में गलती से पांच लाख रुपये लूटे जाने की बात कही थी और बाद में 25 लाख रुपये चोरी होने की पुष्टि की।

पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके कब्जे से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जिसमें से योगेश के पास सात लाख और मुकेश के पास दो लाख रुपये थे।

मुकेश कुमार के खिलाफ आदर्श नगर थाने में पहले भी डकैती, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली तथा लूट सहित 10 मामले दर्ज हैं।

योगेश कुमार के खिलाफ पहले भी शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

अधिकारी के अनुसार, मुकेश ने बताया कि लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा बीमा प्रीमियम और ऋण चुकाने में खर्च किया जबकि साढ़े तीन लाख रुपये पत्नी के खाते में जमा कराए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).