देश की खबरें | दिल्ली के परिवहन आयुक्त ने सरकारी बस में यात्रा की, मुख्यमंत्री ने इसे ‘दुर्लभ दृश्य’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने शनिवार को राज्य की एक सरकारी बस में यात्रा कर यात्रियों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने उनके इस कदम की सराहना की।

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली के परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने शनिवार को राज्य की एक सरकारी बस में यात्रा कर यात्रियों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने उनके इस कदम की सराहना की।

आयुक्त ने बस की यह यात्रा दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और परिवहन विभाग के सभी समूह ए और बी अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक बार बस में यात्रा करने और इसकी स्थिति जानने तथा कर्मचारियों के व्यवहार पर प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने के निर्देश के कुछ दिनों बाद की है।

कुंद्रा ने सरकारी बस में यात्रा करते हुए अपनी सेल्फी ट्विटर पर पोस्ट की। केजरीवाल ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह ‘‘एक दुर्लभ दृश्य’’ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हम एक जन-केंद्रित सरकार हैं। हमारे अधिकारी, मंत्री और विधायक लगातार लोगों के बीच काम कर रहे हैं। राज्य के परिवहन आयुक्त को राज्य की बस से यात्रा करते हुए यात्रियों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने का एक दुर्लभ दृश्य।’’

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी कुंद्रा के प्रयास की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा को बस में यात्रा करते हुए देखकर अच्छा लगा।’’

केजरीवाल ने 24 मई को 150 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दिल्ली सरकार ने स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 24 से 26 मई तक ई-बसों में सभी के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद से 89,000 से अधिक यात्रियों ने दिल्ली की इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा की है।

इस सप्ताह की शुरुआत में परिवहन विभाग ने एक परिपत्र में कहा कि वह 7,000 से अधिक बसों का संचालन कर रहा है और डीटीसी तथा क्लस्टर बसों के बेड़े में लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को भी जोड़ा जा रहा है। परिपत्र में एक ‘प्रतिक्रिया तंत्र’ का भी जिक्र किया गया है, जिसके द्वारा संबंधित अधिकारियों को सेवा की गुणवत्ता के संबंध में विभिन्न मानकों पर एक प्रपत्र भरना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर