एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: रोहिणी में आग से तीन लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक घर में आग लगने के बाद दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: रोहिणी में आग से तीन लोगों को बचाया गया

नयी दिल्ली, छह अप्रैल उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक घर में आग लगने के बाद दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर सूचना मिली की दीप विहार के एक घर में आग लग गई है। घर में कुछ लोग फंसे थे।

अधिकारी ने बताया कि आग घर की पहली मंजिल में लगी थी और सीढ़ियों और ऊपरी मंजिलों पर धुआं भर गया था।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के सचल गश्ती वाहन के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी, रेखा श्रीवास्तव (66), उनकी बहू निधि श्रीवास्तव (26) और निधि के डेढ़ साल के बच्चे को तीसरी मंजिल से बचाने में कामयाब रहे।

तब तक दमकल की दो गाड़ियां, एक एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).