देश की खबरें | दिल्ली: छत के जरिए आभूषण की दुकान में सेंध लगाने वाला चोर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुर इलाके में स्थित आभूषण की दुकान में चोर छत के रास्ते भीतर घुसे और महंगे आभूषण तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुर इलाके में स्थित आभूषण की दुकान में चोर छत के रास्ते भीतर घुसे और महंगे आभूषण तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को आभूषण की दुकान के मालिक करण वर्मा ने शिकायत दी थी कि पिछली रात किसी ने छत के जरिए घुसकर उनकी दुकान में सेंध लगा दी और सोने-चांदी के कई आभूषण गायब कर दिए।
मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सबूतों के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि गोकलपुर गांव निवासी आरोपी योगेश कुमार (24) को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से लगभग 20 ग्राम सोना, 1.65 किलोग्राम चांदी, एक टैबलेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

