एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्लीः न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्लीः न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा, अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार

नयी दिल्ली, 20 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

आईएमडी के मुताबिक अगले सप्ताह शहर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

विभाग ने बताया कि 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए पूर्वानुमान लगाया है कि ‘‘23 जनवरी को छिटपुट स्थलों पर हल्की बारिश हो सकती है और 24 से 27 जनवरी के बीच विस्तृत क्षेत्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं।’’

मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि शनिवार को आमतौर पर आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 10 डिग्री और 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों में उत्तर भारत को शीत लहर से राहत मिलेगी।

आईएमडी ने कहा, ‘‘ अन्य सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालीय क्षेत्र के प्रभावित करने की आशंका है और इसका प्रभाव 23 से 25 दिसंबर को पश्चिमोत्तर के मैदानों पर देखने को मिलेगा।’’

मौसम विभाग के मुताबिक इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 22 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी हो सकती है एवं 23 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).