देश की खबरें | दिल्ली : अदालत ने गिरफ्तार आप नेता बाल्यान की मेडिकल रिपोर्ट तलब की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को मंडोली जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत गिरफ्तार आम आदमी पार्टी नेता नरेश बाल्यान की चिकित्सा स्थिति पर एक रिपोर्ट दाखिल करें।

नयी दिल्ली, 27 मार्च दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को मंडोली जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत गिरफ्तार आम आदमी पार्टी नेता नरेश बाल्यान की चिकित्सा स्थिति पर एक रिपोर्ट दाखिल करें।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मंडोली जेल के अधिकारियों को 28 मार्च तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह निर्देश बाल्यान के उस दावे के बाद दिया कि उन्हें घबराहट की शिकायत होने पर डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवा नहीं दी जा रही है।

इस बीच, न्यायाधीश ने बाल्यान की न्यायिक हिरासत की अवधि 16 अप्रैल तक बढ़ा दी।

अदालत ने 15 जनवरी को बाल्यान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। उन्हें चार दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। बाल्यान को जबरन वसूली के एक अन्य मामले में जमानत मिल गई थी।

दिल्ली पुलिस ने आठ जनवरी को बाल्यान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि वह संगठित अपराध गिरोह में एक ‘सहयोगी’ थे। पुलिस ने इसलिए अदालत से मकोका मामले में बाल्यान की जमानत याचिका खारिज करने का आग्रह किया।

पुलिस ने दलील दी कि अगर जमानत दी गई तो बाल्यान गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, सबूत नष्ट कर सकते हैं और चल रही जांच में बाधा डाल सकते हैं।

विशेष लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह ने दलील दी थी, ‘‘उन्होंने (गवाहों ने) कबूल किया है कि आरोपी नरेश बाल्यान, कपिल सांगवान के संगठित अपराध गिरोह में सहयोगी/षड्यंत्रकारी हैं और उन्होंने अपराध करने के बाद फरार गिरोह के एक सदस्य के खर्चे के लिए राशि मुहैया कराई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर