एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: तिहाड़ जेल के अस्पताल में विचाराधीन कैदी का शव फंदे से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल के अस्पताल की खिड़की से कथित तौर पर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: तिहाड़ जेल के अस्पताल में विचाराधीन कैदी का शव फंदे से लटका मिला

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल के अस्पताल की खिड़की से कथित तौर पर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कैदी रमेश कर्मकार जेल नंबर- चार में बंद था और 28 मई से जेल नंबर - तीन के जेल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात वह फंदे पर लटका पाया गया।

यहां सोमवार सुबह कर्मचारियों को उसका शव मिलने के बाद ये मामला प्रकाश में आया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘कैदी यहां जेल अस्पताल में चिकित्सा देखरेख में था। आधी रात के आसपास वह अस्पताल परिसर में एक खिड़की से लटका पाया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।’’

उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).