देश की खबरें | दिल्ली : चांदनी चौक में गिराए गए मंदिर के स्थान पर खड़ा किया गया अस्थायी ढांचा, पूजा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में प्रशासन द्वारा एक मंदिर गिराए जाने की घटना के करीब डेढ़ महीने बाद उसी स्थान पर एक ‘‘अस्थायी ढांचा’’ खड़ा किया गया है। उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर ने शुक्रवार को दावा किया कि ढांचा ‘‘हनुमान भक्तों’’ ने तैयार किया है।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में प्रशासन द्वारा एक मंदिर गिराए जाने की घटना के करीब डेढ़ महीने बाद उसी स्थान पर एक ‘‘अस्थायी ढांचा’’ खड़ा किया गया है। उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर ने शुक्रवार को दावा किया कि ढांचा ‘‘हनुमान भक्तों’’ ने तैयार किया है।

महापौर ने इस स्थल पर 'पूजा' की और कहा कि भले ही यहां तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है लेकिन श्रद्धालुओं की 'भावना' का सम्मान करना होगा।

चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण की योजना के तहत यहां के पुराने हनुमान मंदिर को गिराने को लेकर भाजपा और आप की दिल्ली इकाईयों के बीच जनवरी की शुरुआत में विवाद हो गया था।

कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि अस्थायी स्टील का ढांचा शुक्रवार तड़के तैयार किया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, ''हम मामले की जांच कर रहे हैं।''

दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण का काम कर रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार आठ बजे इस ढांचे के तैयार करने के संबंध में जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मंदिर का मुआयना किया और जांच की।

पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्होंने जब यहां के पुजारी और स्थानीय लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने अस्थायी ढांचा तैयार करने की अनुमति सरकारी एजेंसी से ली थी तो इस पर उनका कहना था कि उन्होंने भगवान हनुमान के आशीर्वाद से ऐसा किया है। किसी भी सरकारी प्राधिकार वाले इलाके में निर्माण से पहले संबंधित प्राधिकारियों की अनुमति की जरूरत होती है।

उत्तर दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तब कहा था कि अतिक्रमण हटाने के अदालत के आदेश पर मंदिर गिराया गया।

इस बीच, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आई कुछ तस्वीरों में पता चला कि जिस स्थान पर मंदिर गिराया गया वहां पर स्टील का अस्थायी ढांचा खड़ा है जिसके भीतर भगवान हनुमान की मूर्ति है जिसकी पूजा की जा रही है।

एनडीएमसी के महापौर जय प्रकाश ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अस्थायी ढांचा राम जी और हनुमान जी के भक्तों ने खड़ा किया है। भले ही तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया लेकिन हमें उनकी आस्था का भी सम्मान करना होगा।’’

उन्होंने बताया कि जब मंदिर गिराया गया था तो वहां की भगवान की मूर्ति को पुजारी के आग्रह पर उन्हें सौंप दिया गया था, जिसे फिर से लगा दिया गया है।

उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर उस ढांचे की दो तस्वीरें साझा कीं और कहा कि वह दिन में उस स्थल पर जाकर ‘भगवान हनुमान का आशीर्वाद’ लेंगे। इसमें उन्होंने लिखा, ‘‘चांदनी चौक में विराजे पवनसुत हनुमान जयश्रीराम।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘उस स्थल पर जाने के बाद मैं अगले कदम के बारे में निर्णय लूंगा।’’

भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी मंदिर स्थल पर गए और उन्होंने कहा कि इलाके के हजारों लोगों की आस्था हनुमान मंदिर से जुड़ी है। उन्होंने कहा, '' अब लोग फिर से भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने लगेंगे और 'हनुमान चालीसा' का पाठ भी यहां शुरू होगा।''

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, ''चांदनी चौक को कल (शनिवार) सजाया जाएगा और मंदिर में विशेष 'हनुमान चालीसा' का पाठ होगा।''

वहीं आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि वह विश्व की शांति की प्रार्थना के लिए मंदिर में जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी