एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: नेब सराय इलाके में किशोर ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में शराब को लेकर हुए झगड़े के बाद एक किशोर ने 30 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: नेब सराय इलाके में किशोर ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में शराब को लेकर हुए झगड़े के बाद एक किशोर ने 30 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संगम विहार निवासी अजरुद्दीन के रूप में की गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेब सराय पुलिस थाने में सुबह सवा छह बजे एकता चौक के पास एक आदमी के पड़े होने को लेकर पीसीआर कॉल आयी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चाकू से चार वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाद में किशोर आरोपी की पहचान की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। अधिकारी के अनुसार किशोर ने बताया कि उसने अजरुद्दीन को ईंट से मारा और उस पर चाकू से कई बार वार किया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है।

पीड़ित के परिवार के एक सदस्य ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).