देश की खबरें | दिल्ली : मां की मौत का बदला लेने के लिए किशोर ने पूर्व नियोक्ता की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 35 वर्षीय मोमोस विक्रेता की कथित तौर पर 15 वर्षीय एक लड़के ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 35 वर्षीय मोमोस विक्रेता की कथित तौर पर 15 वर्षीय एक लड़के ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि किशोर ने अपनी मां की मौत के लिए मृतक को जिम्मेदार मानता था और इसी का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया किशोर अपनी मां के साथ मृतक कपिल की दुकान पर काम करता था। उसकी मां की करीब एक महीने पहले कथित तौर पर बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास हुई।
पुलिस बताया कि मंगलवार को उसे हेडगेवार अस्पताल से सूचना मिली कि कपिल को चाकू के कई वार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कपिल की हालत गंभीर बताई गई लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि कपिल की मौत के बाद प्रीत विहार पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि किशोर को पकड़ लिया गया है और उसके पास से अपराध में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

