एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 54 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

नयी दिल्ली, 10 अगस्त पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 54 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक बस और स्कूटी के बीच टक्कर की सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को व्यक्ति का शव और क्षतिग्रस्त दोपहिया वाहन मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान राम नगर एक्सटेंशन निवासी देवदत्त शर्मा के रूप में हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि अपराध दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शिक्षक के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि नोएडा सेक्टर-66 के मामुरा गांव निवासी बस चालक विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है।

उन्होंने बताया कि देवदत्त शर्मा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के एक निजी स्कूल में शिक्षक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).