एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : वसंत कुंज लूट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक व्यापारी के घर से 30 लाख रुपये की लूट के सिलसिले में मुख्य सरगना सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली : वसंत कुंज लूट मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 30 जून दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक व्यापारी के घर से 30 लाख रुपये की लूट के सिलसिले में मुख्य सरगना सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शहर के गैस वितरण व्यवसायी करण चोपड़ा के आवास में कथित तौर पर उनके कर्मचारियों की मदद से लूटपाट की साजिश रची थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 23 जून को हुई, जब कुछ लोग चोपड़ा के घर में घुसे और नकदी लूटकर फरार हो गए।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि लूट की साजिश आरोपियों ने शिकायतकर्ता के कुछ कर्मचारियों की सहायता से रची थी।

उन्होंने बताया, ‘‘चार लोगों सतेंद्र सिंह (34), अनिल (54), संतोष त्रिपाठी (40) और शम्मी (59) को शुरू में गिरफ्तार किया गया था। उनमें से सिंह और अनिल शिकायतकर्ता के वाहन चालक का काम करते थे।’’

पुलिस ने बताया कि सिंह के पास से 3.15 लाख रुपये, अनिल के पास से 95,000 रुपये, त्रिपाठी के पास से 1.95 लाख रुपये और शम्मी के पास से 10,000 रुपये बरामद किये गये हैं।

उसने बताया कि आगे की जांच में दो और आरोपियों - शिकायतकर्ता के पूर्व चालक और कथित सरगना आदेश कुमार (38) और अमित कुमार (28) को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी ने बताया, ‘‘आदेश और अमित दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। अन्य साथियों का पता लगाने और लूटी गई शेष नकदी बरामद करने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। शेष संदिग्धों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीम तैनात की गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).