देश की खबरें | दिल्ली: मारे गए छात्र के परिजनों से मिले सिसोदिया, 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को उस छात्र के परिजनों से मिले जिसकी कथित तौर पर एक लड़की से दोस्ती को लेकर आदर्श नगर में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।

सिसोदिया ने मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार के लिये दस लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा भी की।

यह भी पढ़े | Kashmir: पुलवामा के डडूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर- सर्च ऑपरेशन जारी.

उप मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली सरकार इस मामले में अच्छे वकीलों को नियुक्त कर दोषियों को जल्दी से जल्दी सजा दिलवाने का प्रयास करेगी।

सिसोदिया ने कहा कि छात्र आईपीएस अधिकारी बनना चाहता था।

यह भी पढ़े | Pune: महाराष्ट्र के पुणे में मानवता शर्मसार, 9 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार.

घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई।

पुलिस ने बताया कि राहुल राजपूत (18) दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था और वह स्कूली बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था।

पुलिस के अनुसार मृतक की अपने मोहल्ले की एक लड़की के साथ दोस्ती थी लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह पसंद नहीं था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि बुधवार शाम को राजपूत को किसी बहाने से नंदा रोड पर बुलाया गया था और जब वह वहां पहुंचा तो कथित तौर पर चार-पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया जिसमें लड़की के भाई भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)