एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : चुराए गए मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 44 महंगे फोन बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने चुराए गए महंगे मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक सैमसंग फोल्ड फोन तथा 43 एप्पल आईफ़ोन बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली : चुराए गए मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 44 महंगे फोन बरामद

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली पुलिस ने चुराए गए महंगे मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक सैमसंग फोल्ड फोन तथा 43 एप्पल आईफ़ोन बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान नवदीप कौर (26) और रमनदीप भंगु (33) के रूप में हुयी है जो आजीविका के अवसरों की तलाश में दिल्ली आए थे लेकिन मोबाइल फोन मरम्मत से जुड़े व्यवसाय में संघर्षों के बाद अपराध की दुनिया में चले गए।

अधिकारी ने बताया, "नवदीप कौर पंजाब में बठिंडा का रहने वाला है और मोबाइल फोन तकनीशियन है। वह बी.एससी स्नातक है। उसने चोरी किए गए मोबाइल फोन प्राप्त करने, उन्हें तोड़ने और फिर बेचने के लिए टीम बनाई।"

पुलिस ने कहा कि 24 जून को आईपी एस्टेट इलाके में एक मोबाइल फोन छीनने की घटना के बाद यह मामला सामने आया।

पुलिस को छीने गए आईफोन 15 का लोकेशन देव नगर में मिला, उसके बाद पुलिस ने छापा मारा।

अधिकारी ने कहा कि नवदीप कौर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी के आईफोन के अलावा 44 अन्य फोन बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान कौर ने दो अन्य साथियों संजीव कुमार और भंगु का खुलासा किया। कुमार अभी फरार है, वहीं भंगु को हिमाचल प्रदेश के नाहन से गिरफ्तार कर लिया गया। वह नेपाल भागने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे जांच की जा रहरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).