देश की खबरें | दिल्ली दंगे: अदालत ने पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने के आरोपी को छिपाने के मामले में व्यक्ति को दोषी ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान एक पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने के आरोपी शाहरुख पठान को छिपाने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया है। इस व्यक्ति ने आरोपी को शरण देने का अपराध स्वीकार कर लिया था।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान एक पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने के आरोपी शाहरुख पठान को छिपाने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराया है। इस व्यक्ति ने आरोपी को शरण देने का अपराध स्वीकार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, पठान ने दंगों के दौरान 24 फरवरी 2020 को ‘‘हत्या के इरादे से’’ हेडकांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तान दी थी।

इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद पठान फरार हो गया था जिसे तीन मार्च 2020 को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

पुलिस ने दावा किया कि पठान ने फरार होने के बाद दोषी कलीम अहमद के शामली स्थित घर में शरण ली थी, जिसकी पुष्टि दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन से हुई।

संबंधित मामले के अनुसार, पठान 26-27 फरवरी से तीन मार्च की रात तक अहमद के घर पर रहा। अहमद ने दंगा आरोपी की नया मोबाइल फोन खरीदने में भी मदद की थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने सात दिसंबर को उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 216 (हिरासत से भागे किसी अपराधी को शरण देना) के तहत आरोप तय किए थे।

न्यायाधीश ने उल्लेख किया, "उसे उसके वकील की उपस्थिति में हिंदी में आरोप के बारे में बताया गया और आरोपी ने स्वेच्छा से अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\