देश की खबरें | दिल्ली दंगे:यूएपीए हटाने संबंधी हुसैन की याचिका सुनवाई को बाधित करने का प्रयास: पुलिस ने अदालत से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की उनके खिलाफ यूएपीए प्रावधानों को लागू करने को चुनौती देने वाली याचिका सुनवाई को बाधित करने और उसे रोकने की कोशिश है।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की उनके खिलाफ यूएपीए प्रावधानों को लागू करने को चुनौती देने वाली याचिका सुनवाई को बाधित करने और उसे रोकने की कोशिश है।

हुसैन की याचिका के जवाब में पुलिस ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामले में उन पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर ''किसी भी तरह की चिंता'' पर केवल निचली अदालत द्वारा विचार किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता की एकल पीठ ने मंगलवार को निर्देश दिया कि दिल्ली पुलिस के जवाब को रिकॉर्ड में लाया जाए और मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर के लिए सूचीबद्ध की।

विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त द्वारा दाखिल हलफनामे में कहा गया, '' यह स्पष्ट है कि याचिका और कुछ नहीं बल्कि मुकदमे को बाधित करने और उसे रोकने का प्रयास है। इसलिए, प्रावधान लागू करने संबंधी चिंता पर केवल निचली अदालत विचार कर सकती है और यह रिट अदालत के न्यायिक दायरे में नहीं आता है।''

वकीलों अमित महाजन और रजत नायर के माध्यम से दायर हलफनामे में दावा किया गया कि याचिका उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई योग्य नहीं है और यह खारिज करने योग्य है।

पुलिस ने यह भी कहा है कि निचली अदालत ने अपराध का 17 सितंबर, 2020 को संज्ञान लिया था लेकिन याचिकाकर्ता ने इसी चुनौती नहीं दी है।

इस साल 23 जुलाई को अदालत ने हुसैन की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा था । इस याचिका में बड़े स्तर पर कथित साजिश रचने संबंधी मामले के आरोपपत्र में उसके खिलाफ लगाए गए आतंकी गतिविधियों से संबंधित यूएपीए प्रावधानों को रद्द करने का अनुरोध किया गया है। याचिका के अनुसार आरोप पत्र में कहा गया है कि इसी साजिश की वजह से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पिछले साल फरवरी में दंगे हुए थे।

याचिका में यूएपीए क तहत उनके खिलाफ दर्ज मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति देने को भी चुनौती दी गयी है। हुसैन पर पिछले साल हुये दंगों के सिलसिले में पुलिस द्वारा दर्ज अनक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\