देश की खबरें | दिल्ली दंगा : अदालत ने व्यक्ति को जमानत दी, कहा-वह भीड़ का हिस्सा नहीं था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में सांप्रदायिक दंगे से जुड़े एक मामले में एक व्यक्ति को जमानत देते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि वह दंगाई भीड़ का हिस्सा नहीं था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में सांप्रदायिक दंगे से जुड़े एक मामले में एक व्यक्ति को जमानत देते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि वह दंगाई भीड़ का हिस्सा नहीं था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने मोहम्मद मोबिन अली को 20,000 रुपये की जमानत राशि और इतने के ही मुचलके पर राहत दे दी।

यह भी पढ़े | India-China Faceoff: भारत और चीन के बीच हुई मेजर जनरल स्तर की वार्ता, लद्दाख में डिसएंगेजमेंट सहित डिपांग मैदानी क्षेत्र पर हुई चर्चा.

अदालत ने शुक्रवार को अपने आदेश में कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज के दो हिस्से हैं । पहले भाग में सह आरोपी मोहम्मद जावेद खान, मोहम्मद अनस और अन्य तलवार और लाठियां आदि लिए हुए नजर आए। वहीं दूसरे भाग में याचिकाकर्ता (मोबिन) भी नजर आया । वह निहत्था था और काफी शांत लग रहा था। ’’

अदालत ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज पर गौर करने से प्रतीत होता है कि याचिकाकर्ता दंगाई भीड़ का हिस्सा नहीं था। ’’

यह भी पढ़े | राजस्थान: सीकर में एक बुजुर्ग से मोदी जिंदाबाद बोलवाने के लिए मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने निर्देश दिया कि मोबिन को न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में शांति और सौहार्द्र बनाए रखना चाहिए और मामले में किसी भी गवाह को प्रभावित या सबूतों से छेड़छाड़ का प्रयास नहीं करना चाहिए ।

मोबिन को गैरकानूनी रूप से जमावड़े का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस समूह के सदस्य क्षेत्र में दंगा में कथित तौर पर संलिप्त रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\