एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बारिश होने से दिल्लीवासियों को मिली राहत, अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हल्की बारिश और बादल छाए रहने से रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बारिश होने से दिल्लीवासियों को मिली राहत, अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 23 जून हल्की बारिश और बादल छाए रहने से रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 जून को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 63 प्रतिशत थी। रविवार शाम को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 143 अंकों के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).