देश की खबरें | बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से दिल्लीवासियों को मिली राहत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार शाम अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए तथा कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली।
नयी दिल्ली, 29 मई दिल्ली में बुधवार शाम अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए तथा कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर और उसके आसपास हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था।
मौसम विभाग ने हालांकि बताया कि तापमान में बढ़ोतरी हुई और शाम 4.14 बजे (मौसम बदलने से पहले) अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और वृद्धि हुई तथा मौसम केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

