देश की खबरें | दिल्ली में इस साल 29 मई तक डेंगू के 29 मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में इस साल 29 मई तक डेंगू के 29 मामले सामने आये हैं। वैसे जुलाई से नवंबर के बीच इस बीमारी का प्रकोप रहता है ।
नयी दिल्ली, 31 मई राष्ट्रीय राजधानी में इस साल 29 मई तक डेंगू के 29 मामले सामने आये हैं। वैसे जुलाई से नवंबर के बीच इस बीमारी का प्रकोप रहता है ।
दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल एक जनवरी से 29 मई तक आए डेंगू के मामले 2017 के बाद से सर्वाधिक हैं। उस वर्ष इस दौरान 40 मामले सामने आये थे।
डेंगू के मामले में वृद्धि की वजह पिछले कुछ दिनों से बीच-बीच में हो रही बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ताउते तूफान के प्रभाव से दिल्ली में 20 मई को 119.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जिसने मई महीने के पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिया। यह 1976 में 24 मई को हुई 60 मिलीमीटर वर्षा से करीब दोगुणा है।
बाईस मई तक शहर में डेंगू के 25 मामले सामने आये, जो 2013 के बाद से एक जनवरी से 22 मई की अवधि में सबसे अधिक मामले हैं।
डेंगू मच्छरों का लार्वा साफ एवं स्थिर पानी में पनपता है जबकि मलेरिया मच्छरों का लार्वा गंदे पानी में भी पनपता है।
दक्षिण दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार इस साल 29 मई तक डेंगू के 29 मामले सामने आये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

