एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 25 और 74 प्रतिशत के बीच रहा।

विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और अलग-अलग स्थानों पर लू चल सकती है।

उसने यह भी अनुमान जताया है कि दिन में तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).