एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में इस मौसम में अब तक सबसे न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

देश की खबरें | दिल्ली में इस मौसम में अब तक सबसे न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सफदरजंग वेधशाला में तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।”

लोधी नगर में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर मौसम केंद्र पर 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी की ओर से बताया गया कि बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार है।

शहर में बृहस्पतिवार को “बेहद” ठंडा दिन दर्ज किया था क्योंकि अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था जो कि सामान्य से सात डिग्री कम था और इस मौसम का सबसे कम तापमन था।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

“ठंडा दिन” तब होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस कम होता।

“बेहद ठंडा दिन” तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).