एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे और इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 16 सितंबर दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे और इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है।

शहर के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को पूरी रात पानी बरसा तथा शुक्रवार को दिन में और बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे के बीच 4.1 मिलीमीटर बारिश हुई।”

अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).