देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
नयी दिल्ली, 23 मार्च दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आई थी और पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया था।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
दिल्ली में पिछले 10 से 12 दिनों के दौरान तापमान में काफी वृद्धि हुई है। राजधानी के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेशन और पीतमपुरा इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मार्च के महीने में बारिश नहीं होने से गर्मी इतनी बढ़ गयी है।
आम तौर पर मार्च के महीने में दिल्ली में औसतन 15.9 मिलीमीटर बारिश होती है।
गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 13 वर्षों में मार्च महीने का सबसे अधिक तापमान था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

