एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के हल्की बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद शुक्रवार को शहर में शाम साढ़े छह बजे तक बारिश नहीं हुई।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 129 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).