एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 17 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

आर्द्रता 74 प्रतिशत से 92 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 74 दर्ज किया गया,जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).