देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश का पूर्वानुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, तीन फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
उसने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है जबकि कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।
आईएमडी के बुलेटिन में बताया गया कि पालम इलाके में तड़के साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली हवाईअड्डे पर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे घने कोहरे की सूचना नहीं मिली। पालम मौसम केंद्र ने दृश्यता का स्तर 800 मीटर दर्ज किया जबकि सफदरजंग में यह 1500 मीटर रहा।
मौसम बुलेटिन के अनुसार आर्द्रता 95 प्रतिशत से 51 प्रतिशत के बीच रही।
इसमें बताया गया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 193 रहा जो 'मध्यम' श्रेणी में है।
दिल्ली में शुक्रवार को भी एक्यूआई 178 दर्ज हुआ था जो 'मध्यम' श्रेणी में था।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

