देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 जून राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, शहर में शनिवार को दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने और एक दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
गौरतलब है कि दिल्ली में शुक्रवार को चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के प्रभाव और उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण फिर से बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि के दौरान कुल सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विभाग के बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 71 फीसदी दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 127 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

